मोदी ने नितिन नबीन का हाथ पकड़ कर भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया । किया भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान।

मोदी ने नितिन नबीन का हाथ पकड़ कर भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया । किया भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान।

नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया गया।

 इसके बाद पीएम मोदी उन्हें पार्टी अध्यक्ष के दफ्तर लेकर गए। हाथ पकड़कर पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। मिठाई खिलाई और उनके परिवार से भी मिले। साथ मे उनका स्वागत भी किया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। साथ ही भाजपा-NDA राज्यों के मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मंच पर पीएम ने नितिन को माला पहनाकर बधाई दी। पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर खुद बैठाया 

नबीन ने नियुक्ति पत्र पर दस्तखत किए। पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। पीएम ने स्पीच में भी कहा था कि नितिन ऐसे दौर के हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज AI का इस्तेमाल करना जानते हैं। उनमें युवा जोश और बहुत सारा अनुभव दोनों हैं।

नितिन को नई जिम्मेदारी देते हुए पीएम ने उन्हें मिठाई खिलाई। उनके साथ राजनाथ सिंह अमित शाह जेपी नड्डा भी मौजूद थे।उसके बाद मोदी ने नितीन के परिवार से मिले

नितिन की पत्नी दीपमाला और उनके बेटे नैतिक और बेटी नित्या भी मौजूद थे। पीएम ने नितिन की ढाई साल की बेटी नित्या को गोद में उठाया।