मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए !
RAIGARH : - श्री शिव महापुराण कथा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन भूमि है, जहां प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय बिताया।
आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान विष्णुदेव साय का आगमन हो रहा है। शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शासन प्रशासन अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। खरसिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी छाया विधायक महेश साहू और उनकी पूरी टीम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौबीस घंटे लगी हुई है।
सुदूर आदिवासी अंचल बरगढ खोला में सनातन धर्म के प्रति आस्था और विश्वास जगाने के लिए श्री शिव महापुराण का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री श्रीमती हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री स्वयं भी भगवान शिव के भक्त हैं। बताते चलें कि ग्राम कुनकुनी के निवासी मुन्नूलाल राठिया द्वारा समय समय पर धार्मिक और सामाजिक आयोजन किए जाते हैं। कथावाचक अंतर्राष्ट्रीय बाल कथा व्यास कृष्ण दुबे महाराज द्वारा शिव महापुराण की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण एवं सारगर्भित वाचन किया जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए।

