रायपुर में बनेगा Kharun River Front, 84.15 करोड़ स्वीकृत; विधायक राजेश मूणत ने कहा – विकास की नई इबारत लिखेगा खारून रिवर फ्रंट

रायपुर में बनेगा Kharun River Front, 84.15 करोड़ स्वीकृत; विधायक राजेश मूणत ने कहा – विकास की नई इबारत लिखेगा खारून रिवर फ्रंट

रायपुर। राजधानी रायपुर के गौरव और आस्था की प्रतीक पुण्य शलिला मां खारून नदी के तट को उच्च स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी सजगता के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने ‘खारून रिवर फ्रंट’ के निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ₹84,15,82,000 (चौरासी करोड़ पन्द्रह लाख ब्यासी हजार) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। मूणत ने कहा कि “मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और रायपुर की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने इस प्रोजेक्ट को गति दी है।” साथ ही मूणत ने उप-मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव जी के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि “लोक निर्माण विभाग के कुशल नेतृत्व में इस तकनीकी और भव्य परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलना हमारे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। अरुण साव के सहयोग से अब विभाग इस कार्य को पूरी पारदर्शिता और गति के साथ धरातल पर उतारेगा