हजारों की संख्या में भारत माता चौक में एकत्रित होकर कांग्रेस जनों ने विधानसभा की ओर कूच किया।
रायपुर(Raipur)17 मार्च 2026: कांग्रेस ने ऐतिहासिक विधानसभा का घेराव किया। हजारों की संख्या में भारत माता चौक में एकत्रित होकर कांग्रेस जनों ने विधानसभा की ओर कूच किया। मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था प्रदेश में नशे की खेती और करोबार जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित, पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण राज्य के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी संख्या में शामिल हुये। राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों, मजदूरों को वंचित, जो असहाय है, निर्बल है उन लोगों की आवाज बन कर राजधानी में विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज को उठाने का बीड़ा उठाया है। आपके साथ मिलकर इस सरकार को जगाना जरूरी है कि प्रमुख रूप से नरेगा का कानून बना था ये बड़ा और विचित्र कानून था जो पूरे दुनिया में किसी मुल्क में नहीं था। रोजगार का अधिकार सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह ने दिया। मोदी जी प्रधानमंत्री बने उनका पहला भाषण मनरेगा के खिलाफ था। उनकी मंशा 2014 में इस नरेगा को बंद करने की थी। तीसरी बार सरकार बनने के बाद मोदी सरकार इस कानून में बदलाव करना चाहती है, वो बंद करना चाहती है। पहले केंद्र सरकार नरेगा का 90 प्रतिशत पैसा दिल्ली से आता था। अब इन्होंने राज्यों पर 60-40 का रेस्यों डाल दिया। जो कार्यक्रम होंगे खेत, खलिहान, कुएं, तालाब निर्माण वो निर्णय ग्राम पंचायत नहीं कर सकती वो सब केन्द्रित कर दिया। भाजपा की सरकार समझ गयी कि देश की जनता का कितना भी शोषण कर लो, कितना भी अत्याचार कर लो, कितना भी कानून बदल लो, ये धर्म की आड़ में, हिन्दू-मुसलमान की आड़ में, मंदिर-मस्जिद की आड़ में दोबारा फूल छाप पर ही वोट डालेंगे। इस सरकार को गलतफहमी हो गयी है। देश में बहुत सारे प्रधानमंत्री हुये लेकिन किसी प्रधानमंत्री ने 75 सालों में देश के किसानों के साथ धोखा नहीं किया है। हमारी नीतियां अलग हो सकती है, विचारधारा अलग हो सकती है। किसी सरकार ने किसी प्रधानमंत्री किसानों के साथ धोखा नहीं किया। पहली बार ऐसी सरकार जो दिल्ली में बैठी है जो दबाव में निर्णय लिये जा रहे है। किसानों से धोखा कर रहे है।
इस देश के किसानों के हित को दरकिनार करके अमेरिका के साथ समझौता किया है। जो ऐसी सरकार नहीं बनी है जो विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक दे। दूसरे देश के मुल्क किसी भी देश की ताकतों को नहीं रोक सकता है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में बैठे-बैठे युद्ध की घोषणा कर देते है। जिन मुल्कों के साथ हमारी समझौता हुआ है आज खाड़ी में हमारे 95 लाख भारतीय रहते है। उनकी सुरक्षा के लिए क्या किया? आज देश में कानून बनते है वो पक्षपात कानून बनते है। नोटबंदी लेकर आए लोगों को लाइन लगा दिया। फिर गैस के लिए लोगों को लाइन लगा दिया। आज के हालात पैदा करती रही, देशों सिर्फ पूंजीपतियों की तूती बोल रही है। भाजपा सरकार को गरीब, किसान, महिला से कोई सरोकार नहीं। इसके खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता की आवाज बुलंद कर रही हैं। भाजपा सरकार को सवा दो साल हो गए सरकार की नाक के नीचे अफीम की खेती होती है। आपने उजागर कर दिया, सरकार को मजबूर होना पड़ गया। इस प्रकार किसी भी आपराधिक कार्रवाई करते हैं। साम, दाम, दंड भेद सब लगा दी सभी राज्यों के चुनाव हुए लालच देकर अपने पक्ष वोट करवा रहे है। आज प्रधानमंत्री अटल बिहारी होते तो और अमेरिका का रवैया ऐसा होता तो कभी मानने को तैयार नहीं होती।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आज ऐतिहासिक विधानसभा घेराव है। पूरे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हमारे कार्यकर्ता आए हैं। यह घेराव मनरेगा कानून व्यवस्था, मजदूर, युवा, किसानों के लिए है। भाजपा की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है।

