बजट की तैयारियों में जुटी मोहन सरकार MP Budget 2025 पर रहेगा फोकस हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं।

बजट की तैयारियों में जुटी मोहन सरकार MP Budget 2025 पर रहेगा फोकस हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फरवरी के अंतिम या मार्च के प्रथम सप्ताह में राज्य का बजट प्रस्तुत कर सकती है। इसमें युवा महिला और किसान पर सरकार का मुख्य फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जनवरी के अंतिम सप्ताह में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इस बार 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश होना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन वर्गों को लेकर संचालित केंद्रीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को दिलाने के लिए तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाएं।

इसके अनुसार ही बजट प्रविधान प्रस्तावित करें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जनवरी के अंतिम सप्ताह में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों को लेकर बैठक कर सकते है।

22 हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट के माध्यम से भी विभागों को अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई गई है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2025-26 का बजट चार लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो चार जातियां गरीब किसान युवा और महिला बताई हैं, उसको ही केंद्र में रखा जाएगा।

सभी विभागों में इन चारों वर्गों के लिए संचालित योजनाओं के लिए आवश्यकता के अनुसार प्रविधान होंगे। बजट में इन्हें अलग से प्रदर्शित भी किया जाएगा