धन्यवाद महाराष्ट्र! (BMC) चुनाव में जीत के बाद PM मोदी और शाह का जोश हाई दिया ये संदेश

धन्यवाद महाराष्ट्र! (BMC) चुनाव में जीत के बाद PM मोदी और शाह का जोश हाई दिया ये संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने BMC चुनाव की बड़ी जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। इस जीत का जश्न दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मनाया जा रहा है।

 नई दिल्ली:- BMC चुनाव में महायुती गठबंधन की जीत के बाद बीजेपी और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोश हाई है। पीएम मोदी ने इस शानदार जीत के लिए महाराष्ट्र को धन्यवाद कहा है। वहीं दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक BJP के कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे हैं।

महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव की अभी भी मतगणना जारी है, और भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों सहित विभिन्न निकायों में भारी जीत की ओर अग्रसर है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस चुनाव में ठाकरे परिवार 25 वर्षों के बाद मुंबई के नगर निकाय पर अपनी पकड़ खो रहा है। जीत की तरफ अग्रसर भाजपा नीत गठबंधन महायुति के नेताओं और कार्यकर्ताएं जोश हाई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चौहान को फोन पर बधाई दी साथ ही उन्होंने अमित साटम को भी बधाई दी और कहा कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है बहुत अच्छा किया आपने। बहुत जबरदस्त।