CG News: धमतरी में रामलीला के दौरान भड़की आग, हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत 3 झुलसे

CG News: धमतरी में रामलीला के दौरान भड़की आग, हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत 3 झुलसे

CG News: धमतरी में रामलीला के दौरान भड़की आग, हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत 3 झुलसे

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दशहरा के अवसर पर आयोजित रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नगरी क्षेत्र के छिपली गांव में फ्लेमेबल स्प्रे से आग का प्रदर्शन करते समय अचानक आग भड़क उठी। इसकी चपेट में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत तीन लोग आ गए। हादसे में तीनों झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हेमंत ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रामलीला मंचन के दौरान अचानक भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, छिपली गांव में दशहरा के मौके पर रामलीला का आयोजन किया गया था। इसी दौरान रावण दहन के समय कुछ लोग ज्वलनशील स्प्रे की मदद से आग का प्रदर्शन कर रहे थे। तभी अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे हेमंत ध्रुव समेत अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हेमंत ध्रुव की हालत गंभीर

इस हादसे में कुल तीन लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। घायलों में हनुमान की भूमिका निभा रहे हेमंत ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आग की चपेट में आए रामलीला के कलाकार

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ज्वलनशील स्प्रे से निकली आग अचानक फैल गई, जिससे रामलीला में शामिल लोग इसकी चपेट में आ गए। आग से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना का वीडियो वायरल

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के बीच लोगों को खुद को बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। देखते ही देखते आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।