अंबेडकर जयंती पर लगा फ्लेक्स फाड़ा:बुडेरा में समाज के लोगों ने थाने में की शिकायत; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान लगे फ्लेक्स को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। ये घटना शनिवार सुबह पुरैनिया कॉलोनी की है। अहिरवार समाज के लोगों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम पंचायत स्वागत द्वार पर लगाया था बाबा साहेब का फ्लेक्स दरअसल, बीते 14 अप्रैल को अहिरवार समाज ने ग्राम पंचायत स्वागत द्वार पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का फ्लेक्स लगाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी फ्लेक्स वहीं लगा रहा। रात में किसी ने इसे फाड़ दिया। समाज के नेता सुखदीन अहिरवार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जितेंद्र अहिरवार, सोनू अहिरवार समेत कई समाज के लोग मौजूद थे। सभी ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि समाज के लोगों से अंबेडकर का फ्लेक्स फाड़ने की शिकायत मिली है। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।