नितिन नबीन बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष!निर्विरोध चुने गए पार्टी के 12वे प्रेसिडेंट।
बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
बीजेपी पार्टी के सबसे युवा 45 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभालकर वे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बन गए।
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में औपचारिक पदभार ग्रहण से पहले उन्होंने धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन किया। पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने समर्थन दिया।
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
डॉ. लक्ष्मण के अनुसार 36 नामांकन सेट अलग-अलग राज्यों से आए। हर सेट पर 20 नेताओं के हस्ताक्षर थे। एक सेट भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से प्रस्तावित हुआ जिस पर प्रधानमंत्री समेत 37 सांसदों के हस्ताक्षर थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने से पहले मंगलवार सुबह दिल्ली के विभिन्न धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले झंडेवालान मंदिर, फिर वाल्मीकि मंदिर, हनुमान मंदिर और अंत में बंगला साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका। इसके बाद सुबह 11:30 बजे भाजपा मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

